लखनऊ से कृष्णा को मौत खींच ले आई बलिया
On



रसड़ा, बलिया। श्रीनाथ बाबा सरोवर में शनिवार की सुबह नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी कृष्णा चौहान (24) पुत्र मदन चौहान अपने साथी अभिषेक चौहान (20) के साथ शनिवार की सुबह नहाने के लिए श्रीनाथ बाबा सरोवर पर आया हुआ था। नहाते समय पैर फिसलने से दोनों भाई गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह अभिषेक चौहान को तो निकाल लिया, लेकिन कृष्णा चौहान डूब गया। कृष्णा को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा चौहान लखनऊ से शनिवार की सुबह आया हुआ था।
शिवानंद बागले
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...



Comments