बलिया : युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, नहीं हो पा रही पहचान

बलिया : युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प, नहीं हो पा रही पहचान


बांसडीहरोड, बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयां गांव के पास कटहल नाले में एक युवक का शव गुरुवार की सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकालवाया। शव पूरी तरह फूल चुका है, जिससे पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष होगी, जो मिलिट्री शेड की टीशर्ट और हाफ पैंट पहना हुआ था।
गुरुवार की सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ निकले थे, तभी उनकी नजर कटहल नाले में उतराये शव पर पड़ी। यह सूचना गांव में फैल गयी और देखते ही देखते काफी भीड़ मौके पर जुट गयी। पुलिस भी पहुंची। हालांकि, अंततः शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। फिर, पुलिस ने पंचनामा कर शव को मर्चरी में रखवा दिया।

शव देखकर ऐसा लग रहा है कि वह दो तीन दिन से पानी में ही पड़ा हुआ था। उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहें हैं।
चंद्रप्रकाश कश्यप, एसआइ बांसडीह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव