बलिया में Road Accident : हाइड्रा की चपेट में आने से युवक की मौत, भड़का आक्रोश

बलिया में Road Accident : हाइड्रा की चपेट में आने से युवक की मौत, भड़का आक्रोश

बलिया। एनएच 31 पर स्थित दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहर ढाले के पास हाइड्रा की चपेट में आने से विजय राम (40) पुत्र स्व. उग्रह राम (निवासी : आलमचक, दुबहर) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

आलमचक, दुबहर निवासी विजय राम शुक्रवार को दुबहर हॉस्पिटल से दवा लेकर घर लौट रहे थे, तभी बैरिया की तरफ से आ रही हाइड्रा ने पीछे से उन्हें चपेट में ले लिया। इससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, ग्रामीणों ने हाइड्रा को रोक लिया। सूचना पर पहुंचे दुबहर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। इस बीच, ग्रामीणों को पता चला कि विजय की मौत हो गई, फिर परिजन और ग्रामीण रोड जाम करने लगे, जिसे दुबहर थानाध्यक्ष ने काफी प्रयास के बाद आश्वासन देकर जाम को छुड़वाया। इधर विजय राम की पत्नी और छोटे छोटे बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। विजय राम घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली