बलिया : खरीद मंदिर के बाहर दबंगई का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस

बलिया : खरीद मंदिर के बाहर दबंगई का वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र स्थित मां खरीद मन्दिर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गुरुवार सुबह का ही बताया जा जा रहा है। 2 मिनट 13 सेकेंड की इस वीडियो में एक दबंग की दबंगई साफ दिख रही है। 

मां खरीद मन्दिर के बाहर एक गरीब परिवार पूजा सामग्री की दुकान लगाता है। वही गांव का एक दबंग व्यक्ति भी प्रसाद की दुकान लगाता है, जो  गरीब परिवार को हमेशा परेशान करता है। वहां दुकान न लगाने की धमकी देता है। गरीब दुकानदार ने इसकी तीन बार शिकायत की है, लेकिन सिकन्दरपुर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। गुरुवार को भी गरीब दुकानदार अपनी दुकान मंदिर के बाहर लगाया था, तभी पंखा झलते हुए दबंग दुकानदार आया और उसे भला-बुरा सुनाते हुए धमकाने लगा। उसकी दबंगई का आलम यह रहा कि वह गरीब दुकानदार का सामान फेंक दिया। उसके रसूख और दबदबा के कारण गरीब दुकानदार अब थाने जाने से भी डर रहा है। इसके चलते मन्दिर परिसर का माहौल खराब होता दिख रहा है। थानाध्पक्ष सिकन्दरपुर ने पूछे जाने पर बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट