बलिया : सुबह शौच करने गई थी महिला, तभी...

बलिया : सुबह शौच करने गई थी महिला, तभी...


बेरुआरबारी, बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव में रविवार की सुबह शौच के लिए बाहर गई एक महिला की पोखरे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान लालबहादुर सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनौती निवासी श्रीमती रमावती देवी (57) पत्नी सूरत राम रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। कोहरे के चलते कुछ दिख नहीं रह था। काफी देर बाद वापस नहीं आयी तो परिजन खोजने के लिए निकले। चारो तरफ देखने पूछने के बाद पोखरे के तरफ जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। वही दहाड़े मार मार कर रोने लगे। रोने चिल्लाने की आवाज सुन आस पास के सैकड़ो ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। पोखरे के किनारे पानी में गिरी पड़ी महिला को लोगो ने पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गयीं थी।

कोहरे बनी वजह
ग्रामीणों के अनुसार कोहरे की धुंध अधिक होने से कुछ दिख नहीं रह था। इसी बीच पैर फिसलने से पोखरे में गिर गयी। ठंड के चलते अगर आवाज भी लगाई होगी तो कोई सुन नहीं पाया, जिससे इनकी मौत हो गयी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। प्रधान लालबहादुर सिंह ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने की मांग की हैं। 

प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्