बलिया में विधायक पुत्र पर मुकदमा को अधिकार सेना ने बताया एकपक्षीय, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने उठाई यह मांग

बलिया में विधायक पुत्र पर मुकदमा को अधिकार सेना ने बताया एकपक्षीय, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने उठाई यह मांग

बलिया। अधिकार सेना के संयोजक पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र एवं शहर कोतवाल के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को एक पक्षीय बताया है। उन्होने कहा है कि शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर की तहरीर पर आनन-फानन में सपा विधायक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जो पूरी तरह गलत है। बताया कि जब विधायक ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए तो इनकी जांच किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा अवश्य होनी चाहिए थी। 

यह प्रशासन के मनमानेपन एवं राजनीतिक द्वेष का ज्वलंत उदाहरण है। सपा विधायक के पुत्र पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किए जाने का अधिकार सेना निंदा करती है। अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा कि सपा विधायक के बेटे पर की गई कार्रवाई एकपक्षीय है। श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार किया जा रहा है। यदि विधायक पुत्र द्वारा अगर तहरीर दी जाती है, तो पुलिस प्रशासन को संज्ञान लेकर दूसरे पक्ष का भी एफआईआर दर्ज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच अलग एजेंसी अथवा सीबीसीआईडी से होनी चाहिए।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा