बलिया में बेसिक क्रीड़ा रैली 2022 की तारीखों का ऐलान, ये है गाइडलाइन

बलिया में बेसिक क्रीड़ा रैली 2022 की तारीखों का ऐलान, ये है गाइडलाइन

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा समिति (बेसिक) की जिला क्रीड़ा रैली 19 एवं 20 दिसम्बर 2022 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्वाह्न 10 बजे होगा, किन्तु कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से ही आरम्भ कर दी जायेगी। इसलिए सभी टीमें 18 दिसम्बर को सायं ही अपने आवासीय व्यवस्था के लिए निर्धारित विद्यालय पर पहुंच जाएंगी।

19 दिसम्बर को सुबह 8 बजे तक यदि कोई टीम आयोजन स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण प्रतियोगिता से बाहर होती है तो सम्बंधित टीम प्रभारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी उत्तरदायी होंगे। जिन प्रतिभागियों की एलिजिबिलिटी फार्म स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में जमा हो चुका है, केवल वही खिलाड़ी जिला रैली में प्रतिभाग करेंगे। यदि कोई खिलाड़ी मानक के विपरीत या बाहरी पाया जाता है तो सम्बंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कारवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित