बलिया : गांधीनगर में गूंजा 'शिक्षा से देश सजाएंगे-हर बच्चे को पढ़ाएंगे...'

बलिया : गांधीनगर में गूंजा 'शिक्षा से देश सजाएंगे-हर बच्चे को पढ़ाएंगे...'

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर के छात्रों द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को प्रधान करम्मर भरत यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह तथा मंत्री संजय दुबे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शामिल बच्चे 'एक भी बच्चा छूटा-संकल्प हमारा टूटा, शिक्षा से देश सजाएंगे-हर बच्चे को पढ़ाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ-स्कूल में चलकर नाम लिखाओ... इत्यादि नारा लगा रहे थे। शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कतारबद्ध चल रहे थे, जिसकी छटा काफी निराली दिख रही थी। इस अवसर पर एआरपी अंगद वर्मा, कमलेश मिश्रा, शिक्षक हरिबंश शुक्ला, सत्य कुमार सिंह, अरविंद शुक्ला, संजय कुमार सिंह, नसीम खान, धीरेन्द्र यादव, गौरव सिंह, रेखा शुक्ला, मुन्नी देवी उपस्थित रही। प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित