बलिया में बेसिक के बाबूओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

बलिया में बेसिक के बाबूओं ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

बलिया। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अर्न्तगत कार्यरत परिषदीय लिपिकों को विकास खण्ड स्तर पर पद स्वीकृत न होते हुए भी स्थानान्तरित करने सम्बंधित शासन के प्रस्ताव से कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर बीएसए कार्यालय पर लिपिकीय संवर्ग ने अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर आवाज बुलंद किया। कहा कि हमारी मांगों का न्यायोचित समाधान न किया गया तो प्रांतीय संगठन के निर्णयानुसार जनपद, मण्डल एवं प्रदेश स्तर पर हम अपनी समस्याओं के निस्तारण तक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अजय कुमार पांडेय, शिवशंकर त्रिपाठी, अनिल प्रकाश राय, प्रशांत कुमार पांडेय, अजय बहादुर सिंह, करुणेश कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना प्रसाद एवं अनिल श्रीवास्तव व मिथिलेश्वर लाल परिचारक उपस्थित रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद