घाघरा में टी-स्पर का नोज बहने पर सपा नेता ने भाजपा विधायक को घेरा Ballia News

घाघरा में टी-स्पर का नोज बहने पर सपा नेता ने भाजपा विधायक को घेरा Ballia News


बैरिया, बलिया। गंगा व घाघरा नदी में कटानरोधी कार्यो में मानक की अनदेखी व भारी भ्रष्टाचार का आरोप एक बार फिर प्रमाणित हो गया, क्योंकि करोड़ों की लागत से अठगांवा में हो रहा कटानरोधी कार्य का टी-नोज रविवार की सुबह घाघरा में विलीन हो गया। मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी तो पहुंचे, लेकिन उनके पास कहने को कुछ भी नहीं था। कारण कि कटानरोधी कार्य कटान रोकने के लिए नहीं, सरकारी धन का बंदरबाट के लिए कराया जा रहा है। यह आरोप सपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह लगाया है। 

कहा कि पिछले वर्ष दुबेछपरा में कटान रोकने के नाम पर 29 करोड़ रुपया का बंदरबांट कर लिया गया, लिहाजा कटान रोधी कार्य पूरी तरह से गंगा में बह गया। यहां कार्य कराने वाले ठेकेदार को सरकार ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया, किन्तु फिर नौरंगा में उसी ठेकेदार को कटानरोधी कार्य दे दिया गया। इसका मतलब अब आम जनता समझ चुकी है। 

मनोज सिंह ने इसका ठिकरा विधायक के सिर पर फोड़ते हुए कहा है रामगढ़, गंगापुर व नौरंगा में कटान रोकने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। यहां के कटान रोधी कार्य का भी यही हाल होगा, जो आज अठगांवा का हुआ है। उन्होंने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कटान स्थल पर ही रामगढ़ में आमरण अनशन पर बैठूंगा। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली