बलिया : टॉफी-चिप्स देकर दो छात्राओं से गंदी हरकत करने लगा 'वो', मुकदमा दर्ज

बलिया : टॉफी-चिप्स देकर दो छात्राओं से गंदी हरकत करने लगा 'वो', मुकदमा दर्ज

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों से गांव के ही अधेड़ द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

अपनी मां तथा बहन के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का ही एक अधेड़ हम दोनों बहनों को बाइक से स्कूल छोड़ने जाता था। पहले तो वह सही तरीके हम दोनों बहनों को विद्यालय ले जाने का कार्य करता रहा। दो दिन पहले उसने हम दोनों बहनों को टाफी, चिप्स आदि देकर बहला-फुसलाकर गंदी हरकतें करने लगा।

इस बात को पीड़िता ने अपनी मां को बताया। फिर अपनी मां एवं बहन के साथ थाने पहुंचकर पीड़िता ने उक्त व्यक्ति के विरूद्ध नामजद तहरीर दिया। दोनों बहनों के पिता जीविकापार्जन के लिए चेन्नई में रहते है। यहां पीड़िता द्वय की मां के अलावा एक 10 वर्षीय भाई रहता है। इस बाबत पूछे जाने पर एसएचओ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि की तहरीर पर आईपीसी की धारा 354 (घ) आईपीसी तथा 7/8, 9 (एम) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर समुचित कार्यावाही की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली