UP Election 2022 : बलिया और बिहार के अफसरों ने बनाई चुनावी कार्ययोजना

UP Election 2022 : बलिया और बिहार के अफसरों ने बनाई चुनावी कार्ययोजना


बलिया। विधानसभा चुनाव की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। पुलिस विभाग सुरक्षा को लेकर काफी चौकन्ना है। मंगलवार की शाम शहर कोतवाली परिसर में बिहार के पुलिस अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अवनीश यादव ने बैठक की, जिसमें मतदान को लेकर कई मुद्दों पर सहमति बनी। चुनावी कार्ययोजना का खाका खींचा गया।

बलिया-बिहार सीमा पर अस्थाई बैरीकेडिग की जाएगी। पुलिस द्वारा बिहार सीमा पर नदी में नौका परिचालन व पेट्रोलिग की जाएगी। अवैध शस्त्र, शराब व गौ तस्करी के विरूद्ध अभियान चलेगा। बंधा मार्ग गंगौली से जवही दियर हल्दी तक बाइक से पेट्रोलिग की जाएगी। बलिया व बिहार पुलिस का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। चुनाव वाले दिन सड़क व नदी दोनों तरफ से आने जाने वाले व्यक्तियों की विशेष चेकिग की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों व फर्जी वोटरों की निगरानी की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बालमुकुंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे