बलिया में Road Accident : युवक समेत दो की मौत, एक घायल

बलिया में Road Accident : युवक समेत दो की मौत, एक घायल

बलिया। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत हो गयी। पहली घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की है। रसड़ा-बलिया मार्ग पर अमहर चट्टी के पास दो बाइकों की टक्कर में गड़वार थाना क्षेत्र के सवन निवासी बाइक सवार संजय राजभर (28) पुत्र सुभाष राजभर की मौत हो गई। संजय बाइक द्वारा रसड़ा से घर जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दूसरी घटना फेफना थाना क्षेत्र की है। पियरिया यादव बस्ती के सामने कार की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया। सिहांचवर खुर्द निवासी कृतन चौहान (16) पुत्र जागबली व तम्मू चौहान। (15) पुत्र जितेंद्र चौहान पियरियां शादी में जा रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार दोनों को रौंदते हुए निकल गयी। कृतन की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश