बलिया : आवाज देकर बेजुबान ने बचाई अपनी जान, ये है पूरा मामला

बलिया : आवाज देकर बेजुबान ने बचाई अपनी जान, ये है पूरा मामला

दुबहर, बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा ओझा कछुआ गांव में स्थित कुंए में अचानक सांड़ गिरने से हड़कम्प मच गया। कुंए के पास काफी संख्या में भीड़ जुट गयी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद सांड़ को बाहर निकाला सका। 

ज्ञात हो कि राजू पांडे के खेत में स्थित कुएं में सांड़ घांस चरते हुए अचानक गिर गया। सांड़ जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर लोगों ने कुएं के पास जाकर देखा तो उसमें सांड़ गिरा हुआ था। सीढ़ी से नीचे उतर कर रस्सा के सहारे सांड़ को बाहर निकाला गया। क्षेत्र में गश्त कर रहे मार्शल मोबाइल के जवान लाल बहादुर व मिथिलेश यादव ने भी लोगों के साथ मिलकर सहयोग किया। इस मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी कुन्नु पांडे, सुनील दुबे, गगन पांडे, गोलू दुबे, छोटेलाल गोंड,संतोष पांडे, छोटंकी, पिंटू दुबे आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी