बलिया : आंसूओं की धार को मिला कांग्रेसियों का प्यार, ये है पूरा मामला

बलिया : आंसूओं की धार को मिला कांग्रेसियों  का प्यार, ये है पूरा मामला


बलिया। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के पास एक युवक अपने परिवार के साथ बैठकर रो रहा था, तभी कांग्रेस कमेटी पर बैठे कुछ सदस्यों की नजर उनपर पड़ी। मानवता का परिचय देते हुए कांग्रेसी उनके पास पहुंचकर उनकी परेशानी जानी। पीड़ित ने अपना नाम असगरी रब्बानी खान तथा साथ में पत्नी व 3 बच्चो के होने की बात बताई। बताया कि वो कल से ही यहां भटक रहा है।
रब्बानी ने बताया कि वो मुम्बई के बाधवार पार्क कुलाबा, मच्छीमार नगर कुलाबा का निवासी है। उनका एक पड़ोसी, जिसका नाम आदिल है वो उनको वहां से ट्रेन के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर ले आया। स्टेशन पर उतरकर खाने का पैसा मांगा तो असगर ने उसे 500 रुपया दिया, जिसे लेने के बाद आदिल पुनः नहीं आया। उसके बाद वो वहां से पैदल परिवार को लेकर भटकते हुए यहां तक आया।पीड़ितों की आपबीती सुनने के बाद कांग्रेसजनों ने उनको पहले खाना खिलवाया। फिर उनको कांग्रेस कार्यालय के हाल में रुकने की व्यवस्था कराई। तत्पश्चात रेलवे स्टेशन जाकर उनके वापस जाने हेतु ट्रेन का टिकट करवाया।

5 अक्टूबर का पवन एक्सप्रेस में मिला टिकट

टिकट 2 दिन बाद यानी 5 अक्टूबर का मिला है इसलिए पीड़ित तबतक कांग्रेस कार्यालय पर ही रुके रहेंगे तथा उनके खाने पीने की व्यवस्था कांग्रेस सदस्यों द्वारा कराया जाएगा !

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार