बलिया : तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

बलिया : तहसील बार एसोसिएशन के  पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ


बैरिया, बलिया। बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तहसील परिसर के अधिवक्ता भवन में चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार मिश्र ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष जयनारायण पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ संविधान के दायरे में अधिवक्ताहित में कार्य करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष अक्षयबर नाथ पाण्डेय, महामंत्री हरिशंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष उमेश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजनारायण राय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, पुस्तकालय मंत्री राजकुमार तिवारी व कार्यकारणी सदस्य इंद्रजीत राय, संजीत मौर्य व जाकिर हुसैन को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामाशंकर मिश्र, क्रिमनल बार एसोसिएशन के सचिव हरदयाल यादव, अनिल ओझा, मदनलाल वर्मा, वसन्त पाण्डेय, शिवजी सिंह, धनन्जय सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव व संचालन आनन्त कुमार पाण्डेय ने किया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान