अभी एक दिन पहले ही गुजरात से बलिया आया था सोनू

अभी एक दिन पहले ही गुजरात से बलिया आया था सोनू


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना अंतर्गत टोला फतेहराय में शनिवार की शाम मवेशियों को चारा काटने जा रहे एक युवक की मौत सरयू नदी के छाड़न में डूबने से हो गई। इससे पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उसे तलाश कर बाहर निकाला गया, लेकिन प्राण निकल चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सोनू सिंह (28) पुत्र ब्रम्हा सिंह गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता की बीमारी की सूचना पर वह शुक्रवार (14अगस्त) ही अपने गांव आया था। शनिवार को मवेशियों के लिए चारा (मक्का) काटने के लिए वह खेत में जा रहा था, तभी सरयू नदी के छाड़न में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे डूब गया। इस घटना से सोनू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में भी मातम छाया हुआ है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार