बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई : चौकी इंचार्ज समेत दो लाइन हाजिर, शराब और गो-तस्करी की जांच करेंगे सीओ

बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई : चौकी इंचार्ज समेत दो लाइन हाजिर, शराब और गो-तस्करी की जांच करेंगे सीओ


अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। अवैध शराब और गो-तस्करी का मामला पुलिस के लिए गले ही हड्डी बन गया है।सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे इस कारोबार को लेकर सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा के पत्र को संज्ञान में लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने धनउगाही व उत्पीड़न के आरोपित प्रभारी चौकी इंचार्ज मालदह अखिलेश नारायण सिंह और हल्का सिपाही वकील सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। 

उक्त दोनों के लाइन हाजिर होने के बाद कुछ अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर सांसद के पत्र और भाजपा नेता अखिलेश सिंह गुड्डू के शिकायती पत्र को गम्भीरता से लेते हुए एसपी ने इसकी जांच सीओ सिकन्दरपुर को सौंप दी है। साथ ही  यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया है। वहीं एसपी के आदेश को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि अवैध शराब व गो तस्करी की सही रूप से जांच कर दी जाय तो आधा दर्जन से अधिक जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली