बलिया : श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी के छात्रों का आमरण अनशन

बलिया : श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी के छात्रों का आमरण अनशन


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। राजनीति की नर्सरी कहे जाने वाले छात्र संघ व उसके चुनाव कार्यक्रम घोषित करने की मांग को लेकर श्री सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी रानीगंज के छात्र नेताओं ने मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। इससे पहले तीन दिनों तक क्रमिक अनशन पर बैठे थे। 

छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक छात्र संघ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित नहीं होगा। तब तक हम लोगों का आमरण अनशन अनवरत जारी रहेगा। आमरण अनशन पर बैठने वालों में राजीव प्रताप सिंह,हरीश मौर्या व अरविंद कुमार शामिल हैं। जबकि उनके समर्थन में अनशन स्थल पर धनंजय पासवान, मनु कुमार, अनुज यादव, आयुष यादव, अंकित यादव, अंकुश पासवान, पप्पू शाह सहित दर्जनों छात्र शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक महाविद्यालय या स्थानीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी आमरण अनशन स्थल पर छात्रों से बातचीत करने नहीं पहुंचा था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal