बलिया में दर्दनाक हादसा : किराये के कमरे में जिन्दा जला गन्ना विभाग का बाबू

बलिया में दर्दनाक हादसा : किराये के कमरे में जिन्दा जला गन्ना विभाग का बाबू

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरपुर मिढ्ढी स्थित किराये के कमरे में गन्ना विभाग के कनिष्ठ लिपिक की मौत शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस कर हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वह कैसे जला, इसकी जांच-पड़ताल बारीकी से की जा रही है। 

मूलरुप से वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कोचवा गांव का निवासी साजन कुमार (35) गन्ना विभाग में कनिष्ठ लिपिक थे। वह हरपुर मिड्ढी में किराये के कमरे में अकेले रहते थे। शुक्रवार की रात आसपास के लोगों की नजर उनके कमरे से निकलते धूएं पर पड़ी तो खलबली मच गयी। लोग पहुंचे तो अंदर कर्मचारी जला पड़ा था। पड़ोसियों की सूचना पर चौकी प्रभारी कमलेश पाठक तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये। छानबीन के बाद घटना से परिजनों को अवगत कराने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क