नहीं रहे बलिया के युवा भाजपा नेता शक्ति प्रकाश, शोक की लहर

नहीं रहे बलिया के युवा भाजपा नेता शक्ति प्रकाश, शोक की लहर


रामगढ़, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी भाजपा के युवा नेता शक्ति प्रकाश तिवारी उर्फ नन्हे की शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इसकी सूचना मिली तो किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था, लेकिन सच का सामना होते ही शोक की लहर दौड़ गयी। 
भाजपा कार्यकर्ता व एलबी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवनींद्र कुमार ओझा ऊर्फ पप्पू ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा कि शक्ति  अब हम लोगों के बीच नहीं है। शक्ति की मौत की खबर ने हम सब को झकझोर दिया है। शक्ति मृदुल व मिलनसार स्वभाव का लड़का था। अपने क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका था। इस दौरान शक्ति की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर अयोध्या साहु हिन्द, राज कुमार चौबे, राज नरायन तिवारी, राकेश शुक्ला, शैलेंद्र कुमार ओझा, अश्वनी कुमार ओझा, शिवानंद दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
बलिया : पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।...
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी