बलिया : दिवाली पर अनाथालय पहुंचे शुभम प्रकाश, बच्चों संग मनाई खुशियां, बांटे उपहार

बलिया : दिवाली पर अनाथालय पहुंचे शुभम प्रकाश, बच्चों संग मनाई खुशियां, बांटे उपहार


बलिया। दीपावली ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग अपने घरों को सजाते हैं। परिवार के साथ एंजॉय करते हैं। लेकिन समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस खुशी से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुभम प्रकाश ने अनोखी पहल की। 


अपने दोस्त निखिल पांडे, रोहित गिरी और अविनाश अग्रहरी के साथ फेफना स्थित अनाथालय पहुंचे शुभम ने न सिर्फ बच्चों को पटाखों के साथ चॉकलेट, मिठाई, बैडमिंटन व खाद्य सामग्री दिया, बल्कि बच्चों के साथ पटाखे फोड़कर दिवाली सेलीब्रेट भी किया। इस दौरान बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। 


उन्होंने बड़ी उत्सुकता के साथ उपहार स्वीकार किए। मिठाइयां और उपहार पाकर बच्चे बहुत खुश दिखें। शुभम ने कहा कि त्योहार हमें अपनी जड़ों के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। दीपावली के त्योहर से हमें अंधेरे से प्रकाश की तरफ जाने का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज का यह कर्तव्य है कि वंचित और शोषित वर्ग के साथ खुशियां बांटे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली