बलिया : सांसद ने किया हस्तक्षेप, इस विभाग को देना पड़ा 5 लाख

बलिया : सांसद ने किया हस्तक्षेप, इस विभाग को देना पड़ा 5 लाख


बैरिया, बलिया। विद्युत स्पर्शाघात से मृत दोकटी निवासी अभिमन्यु के पिता संजय सिंह को बिजली विभाग ने सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के हस्तक्षेप के बाद पांच लाख रुपये का मुआवजा शनिवार को दिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले 18 जून को दोकटी में बिजली का तार टूटकर गिर जाने से दोकटी निवासी अभिमन्यु सिंह (24) की दर्दनाक मौत हो गयी थी। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद बिजली विभाग ने किसी भी तरह की सहायता देने से मना कर दिया था, किंतु सांसद वीरेन्द्र सिंह ने हस्तक्षेप किया। तब बिजली विभाग को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर करनी पड़ी। शनिवार को पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह की उपस्थिति में अवर अभियंता विनोद भारद्वाज व अवर अभियंता अभिराम द्वारा मृतक के पिता को पांच लाख रुपये का चेक सौपा गया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली