बलिया SC कालेज में स्मार्टफोन टेबलेट का वितरण कर ASP ने दिये सफलता के मंत्र

बलिया SC कालेज में स्मार्टफोन टेबलेट का वितरण कर ASP ने दिये सफलता के मंत्र

बलिया। सतीश चंद महाविद्यालय परिसर के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्मार्टफोन टेबलेट वितरण प्राचार्य डॉक्टर वैकुंठ नाथ पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन के प्रतिनिधि के रूप में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी एवं कालेज  प्रबंधक समिति के सदस्य जय प्रकाश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाते हुए स्मार्टफोन के उपादेयता पर प्रकाश डाला।उन्होंने हिंदी के सुप्रसिद्ध गजल कार दुष्यंत कुमार के गजलों का उदाहरण देकर अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉक्टर बैकुंठ नाथ पांडेय ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य अनुशासक व महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरविंद नेत्र पांडेय, डॉ सानंद सिंह, स्मार्टफोन वितरण के संयोजक डॉ उमेश सिंह, महाविद्यालय के मुख्य अनुशासक डॉ अविनाश चन्द पांडेय, डॉक्टर ओम प्रकाश यादव डॉ संजय कुमार ठाकुर एवं डॉ देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर श्रीपति कुमार यादव ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार