बलिया : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने विनोद को दी सिकन्दरपुर तहसील की जिम्मेदारी

बलिया : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने विनोद को दी सिकन्दरपुर तहसील की जिम्मेदारी

सिकन्दरपुर, बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सिकंदरपुर तहसील की इकाई का कार्यकारिणी गठन हेतु बुधवार को एक बैठक हुई। कैंप कार्यालय पर आयोजित सामान्य बैठक में कार्यकारिणी गठन पर चर्चा करने के उपरांत विभिन्न पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया। संगठन के संरक्षक की जिम्मेदारी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक अहमद व चुन्नी लाल गुप्ता को सौंपा गया,.जबकि पूर्व तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को सदस्यों ने एक बार फिर अपना अध्यक्ष चुना।

वहीं, राघवेंद्र सिंह व अंगद कुमार को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। लड्डन भाई को महामंत्री, गौहर खान को सचिव व अभिषेक आनंद को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा महा संघ ने प्रवक्ता के लिए अतुल राय को प्रस्तावित किया जिसका सभी ने स्वागत किया। 

वहीं कोषाध्यक्ष निकेश राय व आय-व्यय निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को बनाया गया। जबकि  हेमंत राय को जिला प्रतिनिधि के लिए चयनित किया गया। साथ ही कार्यकारिणी के विशेष सदस्य के रूप में नामित होने वालों में मुख्य रूप से जितेंद्र राय, आसिफ, गोपाल गुप्ता मुख्य रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत पाठक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धीरज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह व कार्यसमिति सदस्य संतोष शर्मा मौजूद रहे।


श्वेता पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली