बलिया : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो परीक्षार्थियों समेत तीन घायल

बलिया : बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो परीक्षार्थियों समेत तीन घायल

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गंजहवा बाबा स्थान के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लाया गया, जहां दो का उपचार कर चिकित्सकों ने घर भेज दिया। वहीं, एक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा से सुबह की पाली में परीक्षा देकर बहुआरा निवासी संतोष कुमार (17) व दिनेश कुमार (18) गांव लौट रहे थे। इधर बैरिया से रामनाथ प्रजापति (35) व सतेंद्र प्रसाद (30) बाइक से बलिया की तरफ जा रहे थे। दया छपरा गंजहवा बाबा स्थान के आगे ट्रक से आगे निकलने के चक्कर में दोनों बाइके आमने सामने टकरा गई। हादसे में संतोष कुमार, दिनेश तिवारी और सत्येंद्र प्रसाद घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां से सत्येंद्र प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...