हाथरस मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई : SP, DSP समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

हाथरस मामले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई : SP, DSP समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड


लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाथरस कांड को लेकर बड़ी कार्रवाई की है।सरकार ने SP विक्रांत वीर, DSP रामशब्द, Inspector दिनेश कुमार, SO जगवीर सिंह
Head constable महेशपाल समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।सरकार ने घटना में मौके पर मौजूद रहे पुलिसकर्मियों का नार्को टेस्ट कराने का भी फैसला लिया है। पीड़ित परिवार का भी यह टेस्ट किया जाएगा। सरकार ने SIT की शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
प्रशासन ने पीड़िता के गांव में पहले से ही धारा 144 लगा दी है। शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार ने एक नाबालिग बच्चे को किसी भी तरह मीडिया से संपर्क करने के लिए भेजा। बच्चे ने बताया कि हमारे कुछ मोबाइल फोन ले लिए गए हैं। हमें हमारी मोबाइल को स्विच ऑफ करने के लिए कहा गया है। यहीं नहीं, पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें मीडिया से मिलने नहीं दिया जा रहा है। वहीं, हाथरस मामले में न सिर्फ विपक्ष, बल्कि देश भर में  आमजन द्वारा प्रदर्शन हो रहे हैं। विवाद थमता न देख सीएम योगी खुद एक्शन में आ गए और शुक्रवार की शाम एसपी, डीएसपी समेत सात लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद