बलिया : बाजार में टूटकर गिरा 440 वोल्ट का विद्युत तार, फिर...

बलिया : बाजार में टूटकर गिरा 440 वोल्ट का विद्युत तार, फिर...


दुबहर, बलिया। शिवपुर दियर नई बस्ती स्थित बाजार में 440 वोल्ट का जर्जर विद्युत तार शनिवार की देर शाम टूट कर गिर गया।  संयोग अच्छा था कि बाजार का समय नहीं था, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि बाजार में अफरा-तफरी का माहौल काफी देर तक बना रहा। 

गौरतलब हो कि क्षेत्र के अनेक गांवों में आज भी 40 से 50 वर्ष पहले के विद्युत तार और खंभों के सहारे बिजली की सप्लाई हो रही है। क्षेत्रीय जनता बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित कराती रही है, लेकिन किसी को फुर्सत कहा है। यदि अफसर व माननीय यूं ही चुप्पी साधे रहे और तत्काल इन तार, खंभों को नहीं बदला गया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता है। 

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विभाग के जेई और एसडीओ इलाके में अवैध आटा चक्की और वेल्डिंग मशीन के दुकानदारों से प्रतिमाह वसूली करने में लगे हुए हैं। उनको क्षेत्र की जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं है। अंजाम यही रहा तो क्षेत्र के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरने को बाध्य हो सकते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में तैनात जेई और एसडीओ को हटाकर कर्मठ अधिकारियो की तैनाती की जाय, ताकि इस गभीर समस्या से लोगों को निजात मिल सकें। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा