बलिया : दीया-बाती प्रदर्शनी में 'ज्ञान पीठिका स्कूल' की अनूठी पहल

बलिया : दीया-बाती प्रदर्शनी में 'ज्ञान पीठिका स्कूल' की अनूठी पहल


बलिया। आफिसर्स क्लब में आकांक्षा समिति के बैनर तले आयोजित दीया-बाती प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित वस्तुओं से घर व कार्यालय को सुसज्जित करने के प्रति लोगों को जनपद का प्रमुख शिक्षण संस्थान 'ज्ञान पीठिका स्कूल' जागरूक कर रहा है। 'ज्ञान पीठिका स्कूल' का स्टाल प्रदर्शनी में आने वालों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। 


प्रधानाचार्य संस्कृति सिंह ने बताया कि दीया-बाती प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विलुप्त हो रही हमारी भारतीय परम्पराओं और त्योहारों के महत्व को लोगों तक पहुंचाना है। विद्यालय की संस्थापिका/प्रबंधक रीना सिंह ने लोगों को तुलसी के महत्व को बताया। साथ ही छठ पर्व तथा भारतीय रसोई और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि  आधुनिकता की दौड़ में बच्चे परम्पराओं और संस्कृतियों से दूर होते जा रहे हैं। 


हमारा मुख्य उद्देश्य इस मेले द्वारा भारतीय परम्पराओं और संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। उसे जनसाधारण तक पहुंचाना है। इसमें ज्ञान पीठिका स्कूल के लोगों ने अपने आने वाली पीढ़ी को परम्पराओं के साथ-साथ प्रकृति के महत्व से भी परिचित कराने का अनूठा प्रयास किया, जिसकी सराहना आकांक्षा समिति की अध्यक्ष/जिलाधिकारी पत्नी पूनम शाही व उपस्थित अन्य अधिकारियों ने की।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव