बलिया में आग से झुलसे दम्पती : पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

बलिया में आग से झुलसे दम्पती : पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

विजय कुमार गुप्ता
बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में आग की चपेट में आने से पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उसका पति झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, झुलसे पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बिहार राज्य के नवादा के केंदुआ निवासी कुमार सानू (25) अपनी पत्नी रेशमा कुमारी (22) के साथ बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार में स्थित ईट भट्ठा पर काम करता है। रविवार को तड़के रेशमा संदिग्ध रुप से आग की चपेट में आ गयी। पत्नी को आग की जद में देख बचाव में पहुंचा पति भी आग की चपेट में आ गया।

गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान रेशमा की मौत हो गयी। इस सम्बंध में बांसडीह कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पंचनामा कर महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दी गयी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट