बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा गाजीपुर का इनामियां शूटर

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा गाजीपुर का इनामियां शूटर


बलिया। कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया कोल्ड स्टोरेज के पास हुए कृष्ण कुमार वर्मा की हत्या के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक रिवाल्वर .38 बोर, 02 अदद जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .38 बोर (प्रतिबन्धित) बरामद किया गया।
थाना सहतवार क्षेत्र में 14 अगस्त को कृष्ण कुमार वर्मा की हत्या बीच सड़क पर गोली मारकर कर दी गयी थी। इसमें वांछित अभियुक्त (शूटर) राहुल पाल पुत्र शिवशंकर पाल निवासी विक्रमपुर थाना सैदपुर, गाजीपुर को गुरुवार की रात्रि में कोतवाली पुलिस व SOG टीम की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के गड़वार तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।यह अभियुक्त थाना सहतवार में धारा 302, 120B IPC व धारा 307 भा.द.वि (पुलिस मुठभेड़) में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1.प्रनि विपिन सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया मय टीम।
2.निरीक्षक रमेश चन्द्र थाना कोतवाली जनपद बलिया (अपराध)।
3.राजकुमार सिंह प्रभारी एसओजी टीम जनपद बलिया।
4.संजय सरोज उनि एसओजी टीम जनपद बलिया।
5.हेका श्यामसुन्दर सिंह यादव एसओजी टीम बलिया।
6.आरक्षीगण SOG/सर्विलांस टीमः का. अनूप सिंह, का. वेदप्रकाश दूबे, का. अतुल सिंह, का. अनिल पटेल, का. विजय राय, का. शशि प्रताप सिंह, का रोहित यादव।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students