मोबाइल एप बना बलिया पुलिस का हथियार, गिरफ्त में रामलखन

मोबाइल एप बना बलिया पुलिस का हथियार, गिरफ्त में रामलखन


बैरिया, बलिया। चोरी की बाइक खपाने बिहार जा रहे एक व्यक्ति को बैरिया पुलिस ने तहसील मोड़ से दबोच लिया। इसके पास से दो बाइक बरामद हुई है। दोनो बाइकों को बरामद कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि सुबह मुखबीर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक बिहार बेचने के लिए बाइक लेकर जा रहा है। इसकी सूचना चौकी इचांर्ज बैरिया गिरिजेश सिंह को दी गयी। उनके साथ कान्सटेबल शुभम कुमार, रामप्रताप, इस्तियाक अहमद तहसील मोड़ पर पहुंचकर चेकिंग करने लगे। इसी बीच बाइक लेकर बैरिया हरिजन बस्ती निवासी रामलखन उर्फ भुअर पासवान आ गया। पूछने पर सदिग्ध लगा। मोबाइल एप से बाइक का नम्बर जांच किया गया तो वह स्पेलन्डर प्लस का नम्बर निकला, जबकि वह हीरो पैसन पर सवार था।उसे थाने लाया गया। पूछताछ की गयी तो वह यह भी बताया कि एक बाइक ग्लेमर मेरे घर भी है। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे