बरसात की पानी से संकट में बलिया का यह गांव, प्रशासन बेखबर

बरसात की पानी से संकट में बलिया का यह गांव, प्रशासन बेखबर


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ताजपुर में टीएस बंधे के दक्षिण दिशा में बसे लोगों का बरसात के पानी के वजह से जीवन जीना दूभर हो गया है। दह ताल मुड़ियारी बरसात के पानी की वजह से लबालब भर गया है। 

अजय, मोनू, हरेराम कश्यप, जितेंद्र, सोनामति आदि लोगों का कहना है कि सरकार के तरफ से हमें किसी प्रकार की सुख सुविधा नहीं मिल पा रही है। यहां के लोग कमर भर पानी में जीवन जीने को मजबूर है। महिलाएं गोद में अपने बच्चों को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर रही हैं। कह रही है कि शासन प्रशासन के तरफ से किसी प्रकार की मदद हम लोगों को नहीं मिल रहा है। 

पानी में  होने के कारण हम लोगों को खाने पीने रहने की दिक्कत के साथ साथ स्वच्छ जल, दवा इत्यादि की परेशानी है। बरसात के पानी होने की वजह से संक्रामक रोग भी फैलने की संभावना है। हर साल हम लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर होते हैं। 

बरसात के पानी से निजात हम लोगों को तभी मिल सकता है जब जय नगर के पास पुलिया को खोला जाय और पानी की निकास की व्यवस्था हो। जब तक पानी के निकास की व्यवस्था नहीं हो पाएगी तब तक हम लोगों को बाढ़ के पानी से निजात नहीं मिल सकता है।

वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव