गृह मंत्री से मिलकर लौटे सांसद वीरेन्द्र सिंह ने बलिया के विकास को लेकर कही ये बात

गृह मंत्री से मिलकर लौटे सांसद वीरेन्द्र सिंह ने बलिया के विकास को लेकर कही ये बात


बैरिया, बलिया। जयप्रकाश नारायण स्मारक ट्रस्ट लालाटोला सिताब दियारा बिहार को राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाएगा। इसका लोकार्पण आगामी 11 अक्टूबर को भारत सरकार के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि जयप्रकाश नारायण स्मारक ट्रस्ट का अध्यक्ष होने के नाते मैंने बुधवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।वही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सहकारिता के माध्यम से अधिक लाभ पहुंचाने के संदर्भ में भी विचार विमर्श किया गया।

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि अक्टूबर में गृह मंत्री के सिताबदियारा आगमन पर बलिया के विकास से जुड़े कई परियोजनाओं की घोषणा भी होगी। इस संदर्भ में गृह मंत्री से व्यापक विचार विमर्श हुआ है। गृह मंत्री ने बलिया के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि कार्य योजना तैयार कराइए, धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा।

सांसद ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण दो वर्षों में पूरा करा लेने की बात बताते हुए कहा कि हर हाल में 2024 से पहले शिवपुरघाट पर बनने वाले पुल का लोकार्पण हो जाएगा। वही महुली में गंगा नदी पर सड़क पुल बनवाने का प्रस्ताव रखा गया है। उसे भूतल परिवहन मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही इस संदर्भ में घोषणा होगी।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ? बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
मझौवां, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवां में लखनेश्वर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दो दिनों से...
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान