बलिया : आर्केस्टा पार्टी संचालित करता था युवक

बलिया : आर्केस्टा पार्टी संचालित करता था युवक

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहादुरा निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि बहादुरा गांव निवासी मनोहर यादव (32) पुत्र मूकेश्वर यादव आर्केस्ट्रा चलाता था। मनोहर की पत्नी की मौत चार वर्ष पहले हो चुकी है। चर्चा है कि मनोहर बहुत कर्ज में था। आर्केस्ट्रा के लिए वह जिस नर्तकी को रखा था, वह नर्तकी उसके पैसे लेकर के भाग गई है। मनोहर ने लग्न में आर्केस्ट्रा का साटा किया था।

आशंका जताई जा रही है कि नर्तकी के भाग जाने की वजह से वह तनाव में था। मनोहर यादव का शव उसकी झोपड़ी में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। शनिवार की सुबह मनोहर के नाबालिक बच्चे पिता को फांसी के फंदे पर झूलते देख कर रोने-चिल्लाने लगे। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक