बलिया : शिक्षामित्रों ने 62 साल सेवा व चालीस हजार वेतन की मांग

बलिया : शिक्षामित्रों ने 62 साल सेवा व चालीस हजार वेतन की मांग

बलिया। प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। शिक्षामित्रों ने सरकार से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। कहा कि 20 वर्षों से शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। वे स्नातक व बीटीसी उत्तीर्ण है। महंगाई के इस दौर में मात्र दस हजार रूपये मानदेय में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। इससे शिक्षामित्र आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठा रहे हैं। शिक्षामित्रों ने 62 साल, 12 महीने की सेवा और चालीस हजार रूपये वेतनमान निर्धारित करने, महिला शिक्षामित्रों को उनकी ससुराल के निकट के विद्यालय में स्थानांतरित एवं पुरुष शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापस करने के साथ ही आकस्मिक अवकाश को शिक्षकों की भांति एक जनवरी से 31 दिसंबर तक मान्य किया जाने की मांग की।इस दौरान पंकज सिंह, निर्भय नारायण राय, भरत यादव, अमृत सिंह, राकेश पांडेय, संजीव सिंह, राजेश प्रजापति, अखिलेश पांडेय, मंजूर हुसैन, पप्पू कुंवर दिलीप सिंह, शशिभान सिंह, सतेंदर मौर्या, राजीव कुमार, वसुंधरा राय, डिंपल सिंह, आदि लोग मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें