साइबर सेल से मिली 1.31 लाख की खुशी पर बोला यह शख्स- Thanks बलिया पुलिस

साइबर सेल से मिली 1.31 लाख की खुशी पर बोला यह शख्स- Thanks बलिया पुलिस

साइबर सेल टीम, बलिया

बलिया। साइबर सेल बलिया की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मंगलवार को एक उस शख्स को खुशी दी है, जिसके बैंक एकाउंट से एक लाख 31 हजार 500 रुपया उचक्कों ने उड़ा दिया था। 
17 अगस्त 2020 को खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र बासदेव सिंह ने पुलिस कार्यालय में शिकायती पत्र दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके खाते से 1,31,500 रुपया फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में प्रभारी साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेकर त्वरित विधिक कार्यवाही शुरु की। साइबर सेल की ईमानदार मेहनत रंग लाई और मंगलवार की शाम अजय कुमार सिंह के खाते में 1,31,500 रुपये वापस आ गया। शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह ने बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की न सिर्फ प्रशंसा की, बल्कि आभार भी व्यक्त किया।

साइबर सेल पुलिस टीम बलिया
निरीक्षक गगनराज सिंह, प्रभारी साइबर सेल
आरक्षी अमरनाथ मिश्र, साइबर सेल
आरक्षी प्रशांत कुमार सिंह, साइबर सेल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या