ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : बलिया के बड़ी खबर

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे : बलिया के बड़ी खबर


बैरिया, बलिया। मांझी से बलिया-गाजीपुर तक ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण के लिए भूमि क्रय हेतु यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी व एनएचएआई के प्राधिकृत अधिकारी बिपनेश शर्मा के बीच हुए समझौते के बाद किसानों से जमीन खरीदने का रास्ता साफ हो चुका हैं। किसानों से उनकी जमीन खरीदने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एथॉरिटी को मिली हैं। अब जल्द ही यूपीडा किसानों से एक्सप्रेस वे के लिए जमीन की खरीदारी शुरू करेगी। 

उक्त जानकारी देते हुए अवनीश अवस्थी ने बैरिया स्थित सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के संसदीय कार्यालय में गुरुवार को बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को मांझी तक नहीं पहुंचने का मलाल बलिया जनपद के लोंगो को थी। परंतु ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनाये जाने के कार्य मे गतिशीलता आने से बलिया में चहुओर खुशी का माहौल हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि जल्द ही यह कार्य मूर्त रूप लेना शुरू कर देगा। एनएचएआई ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का नक्सा पहले ही जारी कर दिया हैं। अब जिन किसानों की जमीन इस मार्ग में आएगी उनसे जमीन खरीदने के मामले में जल्द ही तेजी आएगी। 

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के कार्य मे तेजी आने पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने खुशी ब्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी जगह के विकास में वहां के यातायात की भूमिका अहम होती हैं। रेलवे द्वारा छपरा बलिया वाराणसी दोहरी करण का कार्य काफी तेज गति से चल रहा हैं। अब जबकि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के कार्य गतिशीलता आई हैं। बलिया व गाजीपुर के लोंगो को इसका फायदा मिलेगा। बलिया में गंगा व घाघरा नदी के किनारे के हजारों एकड़ भूमि पर जैविक खेती व कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद यहां के विकास को पंख लग जायेंगे।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश