पांच दिन से स्कूल में पढ़ने आ रहा लंगूर : आगे की बेंच पर बैठकर सुनता है शिक्षक की बात

पांच दिन से स्कूल में पढ़ने आ रहा लंगूर : आगे की बेंच पर बैठकर सुनता है शिक्षक की बात

हजारीबाग। सुनने में अटपटा तो जरूर लगेगा, पर मामला पूरी तरह सच है। झारखंड के हजारीबाग जिले के दनुआ गांव में एक लंगूर पिछले पांच दिन से स्कूल में पढ़ने के लिए आ रहा है। वह बच्चों के साथ बैठकर उसी तरह शिक्षक की पूरी बात सुनता है, जैसे वह स्टूडेंट ही हो।लंगूर के क्लास लेने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। 

वायरल वीडियो में लंगूर क्लास में पढ़ाई करता दिख रहा है। यह वीडियो हजारीबाग जिले के अपग्रेडेड प्लस टू हाई स्कूल दनुआ गांव का बताया जा रहा है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि एक लंगूर अचानक स्कूल में आ गया। पहले दिन उसने सातवीं क्लास में आगे की बेंच पर बैठकर पूरी क्लास की। वह ध्यान से टीचर की बातें सुनता रहा। उसने किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी नहीं की।

मंगलवार को वह स्कूल आया और 9वीं क्लास में बैठा। पिछले 5 दिन से वह सुबह ही स्कूल पहुंच जाता है। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित प्रिंसिपल रतन कुमार वर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। वन विभाग की एक टीम ने लंगूर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे, क्योंकि लंगूर जंगल की ओर चला गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
सुखपुरा, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत में कस्बें के सुखपुरा गड़वार रोड पर गिट्टी बालू की दुकान के सामने...
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी