बलिया एसपी ने सात निरीक्षकों समेत 9 का बदला कार्यक्षेत्र, एक SI पैदल

बलिया एसपी ने सात निरीक्षकों समेत 9 का बदला कार्यक्षेत्र, एक SI पैदल

बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने सात निरीक्षक व दो उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। जारी सूची के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर पंकज सिंह को जीआरपी के लिए कार्यमुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक अपराध थाना रसड़ा योगेश यादव को सिकंदरपुर थाने की कमान सौंपी गई है। बांसडीहरोड थाना इंचार्ज राजकुमार सिंह को गड़वार थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक हरेंद्र सिंह को सहतवार थाने से प्रभारी निरीक्षक रेवती बनाया गया है।  

प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी सुभाष यादव निरीक्षक अपराध थाना रसड़ा बनाये गये है। पुलिस लाइन से नरेश मलिक को प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी बनाया गया है। गड़वार थानाध्यक्ष श्रीधर पांडेय को अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं, चौकी प्रभारी चांद दियर बैरिया बाकबहादुर सिंह को एसपी ने पैदल कर दिया है, जबकि उपनिरीक्षक वंश बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सहतवार कस्बा बनाया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे