पशुओं के मुंह में 'लार' से बलिया के इस गांव में मचा हाहाकार, क्योंकि...

पशुओं के मुंह में 'लार' से बलिया के इस गांव में मचा हाहाकार, क्योंकि...



मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिघेड़ा के रानीपुर मौजे में रहस्यमय बीमारी से तीन दिन में 9 मवेशियों की मौत हो गई। इससे इलाके के पशु पालकों में हड़कम्प मच गया है। 
पशु पालकों के मुताबिक, मवेशियों के मुंह से लार गिरने के बाद मवेशी गिर जा रही है। रानीपुर मौजे के उसरा पर निवासी बब्बन राजभर की एक भैंस, एक पड़िया, रंजीत राजभर की एक भैंस, एक गाय, रामजी राजभर की एक पड़िया की मौत शनिवार की रात में हो गई थी। रविवार को दीनानाथ राजभर की एक पड़िया, कन्हैया राजभर की एक पड़िया, छोटू राजभर की एक पड़िया, देवनाथ राजभर की एक भैंस बीमार थी।रविवार को इलाज करने पहुंचे मवेशी पशु चिकित्साधिकारी लाल बहादुर एवं उनकी टीम के प्रेम शंकर सिंह आदि ने बीमार मवेशियों का दवा इलाज किया। फिर भी मवेशियों को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान सभी मवेशियों ने रात में दम तोड़ दिया। इतनी संख्या में मवेशियों की मौत से पशु पालकों में भय व्याप्त है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नए पुआल खिलाने से मवेशी बीमार पड़ रहे हैं। इस वर्ष धान की फसलों में कंडुवा (लेढ़ा) लगा हुआ है, जो फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर लाल बहादुर ने बताया कि बीमार पशुओं को देखने से प्वाइजनिंग परिलक्षित हो रही है। रोग लगे धान का पुआल खाने से पॉइजनिंग होने की संभावना है।

















































वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव