बलिया : चरवाहों ने आंखों के सामने देखा युवक की मौत का सच, लेकिन...

बलिया : चरवाहों ने आंखों के सामने देखा युवक की मौत का सच, लेकिन...


बैरिया, बलिया। सुरेमनपुर-बकुल्हा रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की दोपहर रेलवे ट्रेक पार करते समय छपरा से आ रही मालगाड़ी के चपेट में आने से मधुबनी निवासी अंकित कुमार मौर्य उर्फ प्रदीप कुमार (25) पुत्र उमाशंकर मौर्य की मौत हो गयी। घटना स्थल बैजनाथपुर गांव अंतर्गत नवकाटोला के सामने है। रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार कर कही जा रहा अंकित ट्रेन की चपेट में आ गए।

सुरेमनपुर स्टेशन पर तैनात जीआरपी के दीवान शेषनाथ यादव ने इसकी सूचना सुरेमनपुर पुलिस चौकी को दी। बताया कि घटना स्थल आउटर सिंग्नल से बाहर का है।इसलिए यह घटना स्थल बैरिया थाना क्षेत्र में पड़ेगा, किन्तु काफी देर तक मृतक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, तब परिजन शव अंत्येष्ठि के लिए उठा ले गए। बाद में सुरेमनपुर के चौकी इंचार्ज मन्तोष सिंह, एसएएफ शत्रुद्घन कुमार व आरपीएफ के दीवान जेपी तिवारी मौके पर पहुंचे, लेकिन शव नहीं मिला तो वापस लौट गए। सम्बंधित मालगाड़ी के चालक ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मेमो दिया है कि 27/06 व 07 किमी पर एक युवक ट्रेन से कट गया है।



शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली