बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन गिरफ्तार

बलिया। दोकटी पुलिस ने 03 अन्तरप्रान्तीय शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से अवैध शराब 12 पीस आफिसर्स च्वाईस ब्लू व्हिस्की,12 पीस व्हिस्की प्रीमियम ब्लैक, 22 पीस मैक्डावल, हिट प्रीमियम 01 पेटी में 48 पीस व एक वैगनॉर कार बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया के पर्यवेक्षण में रविवार को थानाध्यक्ष दिनेश पाठक व उप निरीक्षक चक्रपाणि मिश्र मय फोर्स ने मुखबीर सूचना पर भुवाल छपरा चौराहे पर 03 अवैध शराब तस्करों को मय वैगनार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया। टीम में कां. अखिलेश वर्मा, शुभम सिंह व कमल प्रकाश सिंह भी शामिल रहे। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1.रविकान्त सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र धूपनाथ सिंह निवासी पचखण्डा, थाना मशरख छपरा ( सारण) बिहार।

2.सतीश सिंह पुत्र स्व. प्रभुनाथ सिंह निवासी पचखण्डा, थाना मशरख छपरा (सारण) बिहार।

3.भोला राय पुत्र सत्यनारायण राय निवासी नया बस्ती सेमरिया रिविलगंज जिला सारण बिहार।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार