बलिया : पुलिस को देखते ही जलमार्ग से भागे तस्कर, फिर भी...

बलिया : पुलिस को देखते ही जलमार्ग से भागे तस्कर, फिर भी...


हल्दी, बलिया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लाल बालू के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए हल्दी पुलिस ने लगभग आधा दर्जन स्थानों पर छापामारी कर कार्रवाई की। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से लाल बालू के धंधे में लगे कारोबारियों में हड़कंप मचा गया है।  

सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि चैनछपरा घाट पर  गंगा के रास्ते नाव से अबैध लाल बालू लाया जा रहा है। ट्रैक्टर के माध्यम से अबैध रूप से बेचा जाएगा। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि नाव से लाल बालू को उतारा जा रहा था। पुलिस को आते देख नाव वाला गंगा में नाव लेकर भाग गया। वही मौके पर दो ट्रैक्टर ट्राली थी, जिस पर लाल बालू लदा था। दोनों ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भी भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जिले के कद्दावर नेता के रिस्तेदार का बालू है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि ट्रेक्टर व बालू को सीज कर दिया है। 

आतीश उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली