मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज : DM की प्रेरणा से NCC कैडटों ने किया अनोखा काम

मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज : DM की प्रेरणा से NCC कैडटों ने किया अनोखा काम

           
  
बलिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर श्री मुरली मनोहर टाउन इण्टर कालेज के 90बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा विद्यालय प्रांगण व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। प्रातः दस बजे से ही कैडेट हाथों में झाड़ू, खुरपी व फावड़ा लिए हुए एकत्रित हो गए थे। 


सभी ने पहले विद्यालय परिसर में फैले कूड़ा करकट व घास की सफाई की। उसके बाद कैडेट्स जनपद के मालवीय व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली बाबू की प्रतिमा स्थल पर पहुंच गए।वहां कैडेट्स ने पहले परिसर में उगे झाड़ियों की कटाई की। फिर झाड़ू लगाने के बाद प्रतिमा को नहलाया और साफ-सफाई की। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स जिले में आजादी के आन्दोलन के प्रथम शहीद पं.रामदहिन ओझा की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और वहां साफ- सफाई करने के बाद प्रतिमा को नहलाया और प्रणाम किया।


महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किए गए इस सफाई अभियान की अगुवाई कर रहे विद्यालय के एनसीसी चीफ आफिसर स्नेह प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान में विद्यालय के 39 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के प्रेरणास्रोत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल डीबी राना रहे। एनसीसी अधिकारी ने बताया कि 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जब मुरली बाबू की प्रतिमा स्थल पर आए थे तो उन्होंने इस तरह का सफाई अभियान शुरू करने का सुझाव दिया था। इस सफाई अभियान में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स में कृष्णा विश्वकर्मा, विवेक कुमार, सत्यम, ब्रजेश कुमार पटेल, अबू हसन, नारायण प्रजापति, समीर गुप्ता, प्रिंस शर्मा, ब्रजेश साहनी, सोनू यादव आदि शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित