बलिया : सपा विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र के खिलाफ कोतवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

बलिया : सपा विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र के खिलाफ कोतवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

बलिया। बलिया शहर कोतवाल और सपा विधायक पुत्र के बीच विवाद के मामले में नया मोड़ आ गया है। कोतवाली पुलिस ने कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह की तहरीर पर विधायक पुत्र रोहित यादव के खिलाफ सरकारी काम में बाधा इत्यादि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से राजनैतिक हलचल बढ़ गयी है।

बता दें कि सपा विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव तथा कोतवाली बलिया के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के बीच बलिया रेलवे स्टेशन के नजदीक बने पुलिस पिकेट के पास किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। वहां विधायक संग्राम सिंह भी पहुंच गए थे, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक से झड़प होने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विधायक पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 186, 506 व 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित
बलिया : सनबीम स्कूल अगरसंडा सदैव अपने विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली बनाने के अनूठे प्रयास करते रहता है। इसी क्रम में...
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में निकली भर्ती, 20 फरवरी हैं आवेदन की अंतिम तिथि
1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक साथ बजीं 227 जोड़ों की शहनाई
राधाकृष्ण अकादमी में farewell : भव्य समारोह में जूनियर्स ने 12वीं के छात्रों को दी भावनात्मक विदाई
बलिया पुलिस को मिली सफलता, 30 पेटी ऑफिसर च्वाइस के साथ एक गिरफ्तार
मां चली गई, गांव ने मोड़ा मुंह… बेटियों ने दिया कंधा