बलिया : सगे भाईयों समेत चार मिले पॉजिटिव, मचा हड़कम्प
On



बांसडीह, बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर सोमवार को रैपिड टेस्ट किट से 41 लोगों की जांच हुई। इसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे लोगों में हड़कम्प मच गया।
सीएचसी बांसडीह के चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य कर्मियों की जांच के लिए रैपिड एंटीजेन किट से जांच चल रही थी। जांच में अस्पताल की दाई समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा बाहरी लोगों ने भी जांच कराई। दाई के अलावा बांसडीह कस्बे के उत्तर टोला वार्ड नं. 8 के एक एवं सहतवार कस्बे के दो सगे भाई शामिल रहे।जांच टीम में डॉ वीर बहादुर, लैब टेक्नीशियन रविभूषण सिंह, मुरली मनोहर मिश्र, प्रेमचन्द, डीपीएम अभिषेक सिंह, डीसीपीएम अनिता यादव शामिल रहे।
विजय गुप्ता
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...



Comments