बलिया : पेड़ से टकराई कार, तीन घायल

बलिया : पेड़ से टकराई कार, तीन घायल


बलिया। बांसडीह मार्ग पर सहोडीह के निकट सोमवार की देर रात तेज रफ्तार में बलिया आ रही अर्टिगा कार पेड़ से टकरा गयी। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमे एक को डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अर्टिगा कार देर रात बांसडीह से बलिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। साहोडीह के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के आगे के परखच्चे उड़ गये। घटना के समय कार में तीन लोग सवार थे।  तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में दुबहड़ थाना क्षेत्र के बसरिकापुर निवासी अमन श्रीवास्तव व मुकेश यादव तथा आमघाट निवासी सुधीर यादव शामिल हैं। चिकित्सकों ने अमन की गंभीर स्थिति को देखकर वाराणसी रेफर कर दिया।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...