बलिया : रतन सिंह हत्याकांड पर पत्रकार वेलफेयर सोसायटी ने उठाई यह मांग

बलिया : रतन सिंह हत्याकांड पर पत्रकार वेलफेयर सोसायटी ने उठाई यह मांग


दुबहर, बलिया। पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बलिया की हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि आखिर पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है। लेकिन किस कार्य में इतनी व्यस्त हैं कि अपराधी खुलेआम हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी एवं उपनेता उमाशंकर सिंह को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण को सदन में उठाने की मांग की हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये नकद एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की हैं। पत्रकार रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि रतन सिंह की हत्या के मामले में बलिया पुलिस डीआईजी आजमगढ़ से झूठ बोलकर गलत रिपोर्टिंग की है, जिसका उच्चस्तरीय जांच कर गलत रिपोर्टिंग करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बलिया पुलिस द्वारा डीआईजी से गलत रिपोर्टिंग करना, कहीं न कहीं दाल में काला वाली बात है। इस अवसर पर नागेंद्र तिवारी, गोविंद पाठक, अन्नपूर्णानंद तिवारी, कुलदीप दुबे, सन्दीप गुप्ता, अख्तर अली, गांधी पांडेय, केडी सिंह, मोहन यादव, नितेश पाठक आदि रहे।


पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार