बलिया में खतरा निशान से ऊपर बह रही गंगा, इस बंधा पर बढ़ा दबाव

बलिया में खतरा निशान से ऊपर बह रही गंगा, इस बंधा पर बढ़ा दबाव


मझौवां, बलिया। खतरा निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी के जलस्तर में अभी बढ़ाव जारी है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे केन्द्रीय जल आयोग के गायघाट गेज पर जलस्तर 58.070 मीटर रिकार्ड किया गया। 


उफनाई गंगा का पानी फ्लड एरिया के नीचले इलाके में फैलने लगा है। सम्भावित बाढ़ के भय से कुछ लोग अपना खटिया-पटिया व सामान समेट रहे है। उधर, बाढ़ से सबसे भयावह स्थिति नौरंगा की है। कटान से नौरंगा के लोग दहशत में है। बाढ़ या जिला प्रशासन का यहां कोई नहीं है, जवकि बाढ़ से पहले अधिकारियों व माननीयों ने ख्याली-पुलाव खूब पकाया था। फिलहाल, नौरंगा के युवा कटान रोकने को संघर्ष कर रहे है। 


नौरंगा के पूर्व प्रधान राजगंगल ठाकुर ने बताया कि गांव से सटे पूरब बाढ़ विभाग द्वारा हाल ही में बंधा बनाया गया था, जो गुरुवार को कटने के कगार पर पहुंच गया था, लेकिन गांव के युवाओं ने मोर्चा सम्भाल लिया। इसके बाद बंधा बचा है, लेकिन खतरा बरकरार है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग किया है, ताकि नौरंगा की सुरक्षा हो सकें। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व